Bharat 19 (hi)https://news19bharat.com/hiLatest News आधी रात आया ससुर का फोन बोले, बेटी की लाश ले जाओ https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-ruchi-mishra-suspicious-death-dowry-harassment-caseशादी में 50 लाख रुपये खर्च किए, स्कॉर्पियो कार से लेकर सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपये का घरेलू सामान दिया, इसके बावजूद विवाहिता को कथित प्रताड़ना से राहत नहीं मिली। कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में रुचि मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। Sun, 08 Nov 2026 17:46:30 +0000https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-ruchi-mishra-suspicious-death-dowry-harassment-case सपा के सैफई दरबार में दिवाली की मिठास संग टिकट की अर्जीhttps://news19bharat.com/hi/news/sp-saifai-diwali-akhilesh-yadav-2027-election-ticket-aspirantsदीपावली पर सैफई में इस बार त्योहार की शुभकामनाओं के साथ राजनीतिक महत्वाकांक्षा और टिकट की दावेदारी का सिलसिला भी दिखा। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा।Sun, 08 Nov 2026 16:18:36 +0000https://news19bharat.com/hi/news/sp-saifai-diwali-akhilesh-yadav-2027-election-ticket-aspirants UPUMS सैफई में 80 पीजी सीटें बढ़ीं, अब तैयार होंगे 192 विशेषज्ञhttps://news19bharat.com/hi/news/saifai-medical-university-pg-seats-increased-80-total-192एमबीबीएस के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में अब पहले से अधिक मेडिकल स्नातकों को विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल पाठ्यक्रमों की 80 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दी है। Sun, 08 Nov 2026 15:54:22 +0000https://news19bharat.com/hi/news/saifai-medical-university-pg-seats-increased-80-total-192 मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशकों को लगा झटका, आठ साल का रिकॉर्ड टूटाhttps://news19bharat.com/hi/news/muhurat-trading-2026-sensex-falls-nifty-below-25000दीपावली पर नए संवत 2083 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं रही। रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शुरुआती तेजी के बावजूद आखिरी घंटों में बिकवाली हावी हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 28.62 अंक गिरकर 80,999.40 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43.95 अंक टूटकर 24,986.40 पर आ गया। Sun, 08 Nov 2026 14:13:50 +0000https://news19bharat.com/hi/news/muhurat-trading-2026-sensex-falls-nifty-below-25000 अनंत सिंह का 400 गाड़ियों का काफिला वाराणसी में अटकाhttps://news19bharat.com/hi/news/anant-singh-varanasi-400-vehicles-convoy-bhu-entry-deniedकरीब 400 गाड़ियों का काफिला, आगे-पीछे समर्थकों की भीड़ और BHU में महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम। बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह शुक्रवार शाम इसी काफिले के साथ वाराणसी पहुंचे, लेकिन उनका काफिला शहर में प्रवेश नहीं कर सका। धनतेरस और दीपावली के चलते शहर में भीड़ और यातायात व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस-प्रशासन ने उन्हें डाफी में रोक दिया। Sat, 07 Nov 2026 17:37:15 +0000https://news19bharat.com/hi/news/anant-singh-varanasi-400-vehicles-convoy-bhu-entry-denied सरहदें बदलीं पर भारतीयों ने नहीं छोड़ी दीपावली की परंपराhttps://news19bharat.com/hi/news/indians-abroad-diwali-traditions-community-celebrationsदेश से हजारों किमी दूर, अलग भाषा और संस्कृति वाले माहौल में रहने के बावजूद भारतीयों के लिए दीपावली सिर्फ कैलेंडर पर दर्ज एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने का मौका है। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड में बसे भारतीय परिवार कामकाज की व्यस्तता के बीच भी घरों में गणेश-लक्ष्मी पूजन, दीप सजावट और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाते हैं। Sat, 07 Nov 2026 17:08:04 +0000https://news19bharat.com/hi/news/indians-abroad-diwali-traditions-community-celebrations जूडो के दांव, वुशू की किक; मैट पर खिताबी भिड़ंतhttps://news19bharat.com/hi/news/csjmu-inter-college-judo-wushu-competition-winnersएक तरफ जूडो के दांव-पेच से प्रतिद्वंद्वी को चित करने की चुनौती थी, तो दूसरी ओर वुशू की तेज किक और सटीक वार से मुकाबला अपने नाम करने की होड़। मैट पर हर अंक के लिए जोर आजमाइश हुई और खिलाड़ियों ने फुर्ती, संतुलन व तकनीक के दम पर जीत की कोशिश की। Sat, 07 Nov 2026 17:02:47 +0000https://news19bharat.com/hi/news/csjmu-inter-college-judo-wushu-competition-winners यूपी बोर्ड पूछेगा, डिग्री किस विषय की, पढ़ा क्या रहेhttps://news19bharat.com/hi/news/up-board-teacher-qualification-subject-details-online-2027<div><span style="font-size: 1rem;"><b>भारत 19/ कानपुर।</b> शिक्षक की डिग्री किस विषय में है और वह विद्यालय में कौन-सा विषय पढ़ा रहे हैं? अब यूपी बोर्ड इस पूरे ब्योरे की पड़ताल करेगा। वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं से पहले...Sat, 07 Nov 2026 16:57:27 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-board-teacher-qualification-subject-details-online-2027 इंदौर से कानपुर पहुंचे दक्षिण अमेरिका के अनोखे सफेद काईपू https://news19bharat.com/hi/news/Kanpur Zoo: इंदौर से आए दक्षिण अमेरिका के चार सफेद काईपू बने आकर्षणकानपुर चिड़ियाघर में दक्षिण अमेरिका के चार खास मेहमान दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इनका नाम काईपू (Coypu) है। आमतौर पर गहरे भूरे रंग के दिखने वाले इन जीवों का शरीर पूरी तरह सफेद है। आनुवंशिक बदलाव के कारण इनमें यह असामान्य रंगत देखने को मिल रही है। चूहे जैसी बनावट और पानी में तेजी से तैरने की क्षमता इन्हें दूसरे वन्यजीवों से अलग बनाती है।Sat, 07 Nov 2026 16:53:16 +0000https://news19bharat.com/hi/news/Kanpur Zoo: इंदौर से आए दक्षिण अमेरिका के चार सफेद काईपू बने आकर्षण NCP विलय पर फडणवीस की दोटूक, NDA को बताना जरूरीhttps://news19bharat.com/hi/news/ncp-merger-devendra-fadnavis-nda-sunil-tatkare-ajit-pawarमहाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना रुख स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि NCP अपने संगठन के भविष्य पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन NDA का हिस्सा होने के नाते उसे किसी बड़े राजनीतिक निर्णय से पहले गठबंधन को भरोसे में लेना होगा। Sat, 07 Nov 2026 15:27:07 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ncp-merger-devendra-fadnavis-nda-sunil-tatkare-ajit-pawar कानपुर भाजपा के उत्तर जिला में अब कोषाध्यक्ष पद पर विवादhttps://news19bharat.com/hi/news/kanpur-bjp-uttar-district-treasurer-appointment-controversyविधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कानपुर उत्तर जिला संगठन में पदों को लेकर एक बार फिर असंतोष सामने आया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर वायरल हुई कथित चैटिंग का विवाद अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि अब जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठने लगे हैं। Sat, 07 Nov 2026 14:43:40 +0000https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-bjp-uttar-district-treasurer-appointment-controversy राममय हुई अयोध्या, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरीhttps://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-ram-mandir-saryu-ghats-lakhs-diyasप्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या शुक्रवार को भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में सराबोर नजर आई। दसवें दीपोत्सव पर सरयू के 56 घाटों सहित रामनगरी के विभिन्न हिस्सों में करीब 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से घाटों का नजारा दिव्य हो उठा। हर ओर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। Sat, 07 Nov 2026 14:01:48 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-ram-mandir-saryu-ghats-lakhs-diyas सफेद जर्सी को अलविदा, शमी का टेस्ट सफर खत्मhttps://news19bharat.com/hi/news/mohammed-shami-retires-from-test-cricket-229-wicketsभारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब टेस्ट क्रिकेट में नीली जर्सी के बजाय सफेद जर्सी में नजर नहीं आएंगे। 13 साल तक भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले शमी ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शुक्रवार, 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश के साथ संन्यास की घोषणा की। Sat, 07 Nov 2026 11:27:18 +0000https://news19bharat.com/hi/news/mohammed-shami-retires-from-test-cricket-229-wickets अब घर बैठे भेज सकेंगे पार्सल, रेलवे लाएगा नई सुविधाhttps://news19bharat.com/hi/news/indian-railways-door-to-door-parcel-service-8-citiesरेलवे से पार्सल भेजने के लिए अब स्टेशन तक सामान ले जाने और वहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने का झंझट कम होने वाला है। भारतीय रेलवे घर से पार्सल उठाने और गंतव्य पर तय पते तक पहुंचाने की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ‘रेल पार्सल ऐप–घर से घर तक’ विकसित किया जा रहा है। Sat, 07 Nov 2026 11:20:43 +0000https://news19bharat.com/hi/news/indian-railways-door-to-door-parcel-service-8-cities अखिलेश यादव 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शनhttps://news19bharat.com/hi/news/akhilesh-yadav-ayodhya-visit-12-december-2026-ram-mandirसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडे ने शनिवार को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की तारीख का एलान किया। Sat, 07 Nov 2026 10:55:08 +0000https://news19bharat.com/hi/news/akhilesh-yadav-ayodhya-visit-12-december-2026-ram-mandir 30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, पहुंचे CM योगीhttps://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-yogi-adityanath-30-lakh-diyasरामनगरी अयोध्या एक बार फिर रोशनी, आस्था और भव्य आयोजनों के जरिए नया इतिहास रचने के लिए तैयार है। दसवें दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 2 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। दीपोत्सव में इस बार देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हो रहे हैं। Sat, 07 Nov 2026 10:40:03 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-yogi-adityanath-30-lakh-diyas अनुपमा सरोज ने छोड़ी PCS सेवा, अब सियासी पारी की तैयारीhttps://news19bharat.com/hi/news/anupama-saroj-pcs-vrs-up-election-2027-sidhauliउत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक और महिला प्रशासनिक अधिकारी के सरकारी सेवा छोड़ने का मामला चर्चा में है। राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर तैनात रहीं PCS अधिकारी अनुपमा सरोज सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है। Sat, 07 Nov 2026 10:04:10 +0000https://news19bharat.com/hi/news/anupama-saroj-pcs-vrs-up-election-2027-sidhauli AI शेयरों की बिकवाली से दुनिया के बाजारों में भूचालhttps://news19bharat.com/hi/news/ai-stocks-selloff-global-markets-nasdaq-nikkei-kospi-fallआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दुनिया की अगली बड़ी आर्थिक और तकनीकी ताकत माना जा रहा है, लेकिन अब इसी सेक्टर में निवेश को लेकर बाजार का भरोसा डगमगाने लगा है। AI कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई बिकवाली ने अमेरिकी बाजार से लेकर एशिया और यूरोप तक के शेयर बाजारों को अपनी चपेट में ले लिया है। Sat, 07 Nov 2026 09:14:16 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ai-stocks-selloff-global-markets-nasdaq-nikkei-kospi-fall ट्रंप-पुतिन के डीजल समझौते को झटका, टैंकरों ने बदला रास्ताhttps://news19bharat.com/hi/news/trump-putin-russia-diesel-deal-tankers-change-courseमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच घोषित डीजल आपूर्ति समझौते को शुरुआती चरण में ही झटका लगा है। रूस से डीजल लेकर अमेरिका के लिए रवाना हुए शुरुआती तीन टैंकरों में से दो ने अपना रास्ता बदल लिया है। एक जहाज ब्राजील की ओर मुड़ गया, जबकि दूसरा अटलांटिक पार करने के बजाय भूमध्यसागर पहुंच गया। Sat, 07 Nov 2026 09:05:09 +0000https://news19bharat.com/hi/news/trump-putin-russia-diesel-deal-tankers-change-course AI साइबर खतरे से निपटने के लिए जापान-ब्रिटेन सतर्कhttps://news19bharat.com/hi/news/japan-britain-ai-cyber-threat-cybersecurity-planआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब साइबर सुरक्षा की दुनिया में दोहरी भूमिका निभाने लगा है। एक ओर सरकारें इसका इस्तेमाल डिजिटल सिस्टम को सुरक्षित बनाने और हैकरों की पहचान करने में कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधी इसी तकनीक की मदद से हमलों की रफ्तार और क्षमता बढ़ा रहे हैं। Sat, 07 Nov 2026 08:44:22 +0000https://news19bharat.com/hi/news/japan-britain-ai-cyber-threat-cybersecurity-plan ईरान के परमाणु राज बताने वाले को अमेरिका देगा 2 करोड़ डॉलरhttps://news19bharat.com/hi/news/us-reward-20-million-dollars-iran-nuclear-programme-informationईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिका ने 2 करोड़ डॉलर (करीब 179 करोड़ रुपये) तक के इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के 'Rewards for Justice' कार्यक्रम के तहत परमाणु ठिकानों, उपकरणों, वैज्ञानिकों और उनसे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देने वालों को यह रकम दी जा सकती है। Sat, 07 Nov 2026 08:41:07 +0000https://news19bharat.com/hi/news/us-reward-20-million-dollars-iran-nuclear-programme-information सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर अब नियमित निगरानीhttps://news19bharat.com/hi/news/up-government-doctors-private-practice-high-court-monitoringसरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक को निर्देश दिया है कि सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। Sat, 07 Nov 2026 07:18:49 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-government-doctors-private-practice-high-court-monitoring KGMU में धर्मांतरण विवाद गहराया, 13 डॉक्टर-कर्मचारी जांच के घेरे में https://news19bharat.com/hi/news/KGMU Conversion Case: STF रिपोर्ट पर 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठितकिंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण और महिला कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की रिपोर्ट में सामने आए आरोपों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। Sat, 07 Nov 2026 07:01:41 +0000https://news19bharat.com/hi/news/KGMU Conversion Case: STF रिपोर्ट पर 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित जिनसे मांगी सुरक्षा, उन्हीं ने किया गैंगरेपhttps://news19bharat.com/hi/news/saharanpur-gang-rape-case-two-policemen-sentenced-20-yearsजिस पुलिस से एक महिला ने अपने पति को छुड़ाने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी, उसी महकमे के पुलिसकर्मियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वर्ष 2015 के इस मामले में करीब 11 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए तत्कालीन सीओ बृजमोहन यादव और तत्कालीन उपनिरीक्षक वेगपाल सिंह को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। Sat, 07 Nov 2026 06:54:47 +0000https://news19bharat.com/hi/news/saharanpur-gang-rape-case-two-policemen-sentenced-20-years धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा, यूपी में 19 हजार करोड़ का कारोबारhttps://news19bharat.com/hi/news/dhanteras-business-up-kanpur-gold-silver-salesसोने-चांदी की बढ़ती कीमतें भी धनतेरस पर खरीदारी का उत्साह कम नहीं कर सकीं। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और शोरूम में बढ़ी बिक्री ने त्योहारी कारोबार को नई रफ्तार दी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, धनतेरस पर देशभर में कुल कारोबार 1.25 लाख करोड़ रुपये के पार रहने का अनुमान है। Fri, 06 Nov 2026 18:58:39 +0000https://news19bharat.com/hi/news/dhanteras-business-up-kanpur-gold-silver-sales मेट्रो की खुदाई से बिगड़ी सड़कें सुधरीं, अब सफर आसानhttps://news19bharat.com/hi/news/kanpur-metro-construction-affected-roads-repair-completedमेट्रो निर्माण के चलते लंबे समय से परेशानी झेल रहे वाहन चालकों को अब राहत मिलने लगी है। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के निर्माण से प्रभावित कई प्रमुख सड़कों की मरम्मत और सुधार का काम पूरा कर लिया गया है। Fri, 06 Nov 2026 18:55:41 +0000https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-metro-construction-affected-roads-repair-completed 5100 दीपों से जगमगाया CSJMU, युवाओं ने मनाई दीपावलीhttps://news19bharat.com/hi/news/csjmu-kanpur-5100-diyas-diwali-deepotsavमिट्टी के 5100 दीपों की सुनहरी रोशनी से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) का परिसर जगमगा उठा। दीपावली के प्रकाश पर्व पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ दीपोत्सव में हिस्सा लिया। परिसर में कतारों में सजे दीपों के बीच युवाओं ने मानव शृंखला बनाकर एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया। Fri, 06 Nov 2026 18:52:53 +0000https://news19bharat.com/hi/news/csjmu-kanpur-5100-diyas-diwali-deepotsav लखनऊ मेट्रो में बढ़े यात्री, आगरा-कानपुर में बदलेगा समय https://news19bharat.com/hi/news/lucknow-metro-ridership-agra-metro-diwali-timing-changeउत्तर प्रदेश के दो शहरों में मेट्रो सेवाओं से जुड़ी अहम अपडेट है। लखनऊ मेट्रो में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले चार दिनों से रोजाना एक लाख से अधिक लोग मेट्रो से सफर कर रहे हैं। 3 नवंबर को करीब 1.10 लाख यात्रियों के साथ इस अवधि की सर्वाधिक दैनिक राइडरशिप दर्ज की गई। Fri, 06 Nov 2026 17:25:22 +0000https://news19bharat.com/hi/news/lucknow-metro-ridership-agra-metro-diwali-timing-change बाजार का यू-टर्न, सेंसेक्स ने लगाई 9700 अंकों की छलांगhttps://news19bharat.com/hi/news/market-u-turn-sensex-jumps-9700-points-in-one-monthअक्टूबर में भारी गिरावट से जूझ रहे भारतीय शेयर बाजार ने महज एक महीने में जोरदार वापसी की है। 8 अक्टूबर को कारोबार के दौरान 71,327.75 अंक तक फिसला सेंसेक्स 6 नवंबर को 81,028.02 अंक पर बंद हुआ। इस तरह निचले स्तर से इसमें 9,700.27 अंक यानी 13.60 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। Fri, 06 Nov 2026 12:55:31 +0000https://news19bharat.com/hi/news/market-u-turn-sensex-jumps-9700-points-in-one-month मदर डेयरी में इंटर्नशिप से खुलेगा नौकरी का रास्ताhttps://news19bharat.com/hi/news/csa-mother-dairy-mou-internship-campus-placement-kanpurडिग्री पूरी होते ही नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय अब डेयरी टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को सीधे इंडस्ट्री से जुड़ने का मौका मिलेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और मदर डेयरी के बीच हुए समझौते के तहत डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के पासआउट विद्यार्थियों को कंपनी में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। Fri, 06 Nov 2026 12:32:49 +0000https://news19bharat.com/hi/news/csa-mother-dairy-mou-internship-campus-placement-kanpur दीवाली पर UPUMS का ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी सेवाएं अलर्टhttps://news19bharat.com/hi/news/upums-saifai-diwali-trauma-emergency-services-alertदीपावली के दौरान पटाखों से जलने, आतिशबाजी में आंखों पर चोट लगने या सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके, इसके लिए सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) ने ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट रखा है। Fri, 06 Nov 2026 12:28:35 +0000https://news19bharat.com/hi/news/upums-saifai-diwali-trauma-emergency-services-alert दो दिन की तेजी के बाद धनतेरस पर सोना-चांदी सस्ताhttps://news19bharat.com/hi/news/kanpur-dhanteras-gold-silver-price-fall-2026लगातार गिरावट के बाद दो दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी धनतेरस के दिन थम गई। कानपुर के सराफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए। चांदी 3,000 रुपये गिरकर 1,90,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 2,200 रुपये टूटकर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। Fri, 06 Nov 2026 11:44:43 +0000https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-dhanteras-gold-silver-price-fall-2026 धनतेरस पर बाजार की दिवाली, सेंसेक्स 1718 अंक उछलाhttps://news19bharat.com/hi/news/dhanteras-sensex-rises-1718-points-nifty-crosses-25000धनतेरस के दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में दीपावली से पहले ही दिवाली जैसा माहौल नजर आया। वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट और अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के बावजूद घरेलू बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। Fri, 06 Nov 2026 11:40:05 +0000https://news19bharat.com/hi/news/dhanteras-sensex-rises-1718-points-nifty-crosses-25000 AI शेयरों की सुनामी से बाजार में हाहाकार, एशिया भी लुढ़काhttps://news19bharat.com/hi/news/ai-stocks-crash-wall-street-nasdaq-tsmc-market-selloffAI कंपनियों, सेमीकंडक्टर चिप निर्माताओं और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली ने अमेरिकी बाजार को हिला दिया। गुरुवार, 5 नवंबर को वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख सूचकांक जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। S&P 500 में 4.4 प्रतिशत, नैस्डैक में 5.5 प्रतिशत और डाउ जोंस में 1,833 अंकों यानी करीब 3.4 प्रतिशत की गिरावट आई।Fri, 06 Nov 2026 11:17:16 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ai-stocks-crash-wall-street-nasdaq-tsmc-market-selloff ईरानी तेल नेटवर्क पर अमेरिकी कार्रवाई, भारतीय कारोबारी निशाने परhttps://news19bharat.com/hi/news/us-sanctions-indian-businessmen-iran-oil-network-2026ईरान के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की कार्रवाई अब भारत से जुड़े कारोबारियों तक पहुंच गई है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने 4 नवंबर को चंडीगढ़ के कारोबारी सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीत शाहिद, दो अन्य भारतीय नागरिकों और उनसे जुड़ी नौ संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए। Fri, 06 Nov 2026 11:12:24 +0000https://news19bharat.com/hi/news/us-sanctions-indian-businessmen-iran-oil-network-2026 ट्रंप का दावा, रूस-यूक्रेन शांति समझौते के करीबhttps://news19bharat.com/hi/news/russia-ukraine-war-trump-peace-deal-abu-dhabi-talksरूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और अमेरिका समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। Fri, 06 Nov 2026 11:08:45 +0000https://news19bharat.com/hi/news/russia-ukraine-war-trump-peace-deal-abu-dhabi-talks भारतवंशियों की अमेरिका में बढ़ रही सियासी हनकhttps://news19bharat.com/hi/news/indian-americans-ranjeev-puri-nithya-raman-us-politicsअमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसकी दो बड़ी मिसालें मिशिगन और लॉस एंजिल्स से सामने आई हैं। मिशिगन में रंजीव पुरी को राज्य की प्रतिनिधि सभा का अगला स्पीकर चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी होंगे। Fri, 06 Nov 2026 11:05:24 +0000https://news19bharat.com/hi/news/indian-americans-ranjeev-puri-nithya-raman-us-politics दिल्ली की हवा जहरीली, 30 स्टेशन गंभीर श्रेणी मेंhttps://news19bharat.com/hi/news/delhi-pollution-aqi-391-30-monitoring-stations-severeदिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर सेहत के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। शुक्रवार सुबह राजधानी में धुंध की मोटी परत छाई रही और प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति के करीब पहुंच गया। सुबह 9 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 391 दर्ज किया गया। Fri, 06 Nov 2026 10:13:50 +0000https://news19bharat.com/hi/news/delhi-pollution-aqi-391-30-monitoring-stations-severe TCS केस में AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर FIR, जांच का दायरा बढ़ाhttps://news19bharat.com/hi/news/tcs-nashik-case-imtiaz-jaleel-fir-nida-khanमहाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की इकाई से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। नासिक पुलिस ने AIMIM के पूर्व सांसद और महाराष्ट्र इकाई के नेता इम्तियाज जलील को भी मामले की मौजूदा FIR में आरोपी बनाया है। Fri, 06 Nov 2026 10:10:53 +0000https://news19bharat.com/hi/news/tcs-nashik-case-imtiaz-jaleel-fir-nida-khan कानपुर में सरकारी जमीन कब्जाने वालों की अब खैर नहींhttps://news19bharat.com/hi/news/kanpur-government-land-encroachment-action-dm-ordersसरकारी और ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जिले में तालाबों समेत सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। Fri, 06 Nov 2026 10:07:28 +0000https://news19bharat.com/hi/news/kanpur-government-land-encroachment-action-dm-orders गांव की महिलाओं के कारोबार को मिलेगा IIM का साथhttps://news19bharat.com/hi/news/iim-lucknow-training-150-rural-women-entrepreneurs-upस्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के छोटे कारोबार को अब आईआईएम के विशेषज्ञ आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) और आईआईएम लखनऊ ने ग्रामीण उद्यम इनक्यूबेशन कार्यक्रम के लिए करार किया है। Fri, 06 Nov 2026 10:04:36 +0000https://news19bharat.com/hi/news/iim-lucknow-training-150-rural-women-entrepreneurs-up यूपी के सरकारी डॉक्टर अब बन सकेंगे सुपर स्पेशलिस्ट https://news19bharat.com/hi/news/up-government-doctors-super-speciality-courses-10-year-service-bondयूपी के सरकारी डॉक्टर अब अपनी विशेषज्ञता बढ़ाकर सुपर स्पेशलिस्ट बन सकेंगे। योगी सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (PMHS) संवर्ग के डॉक्टरों के लिए सुपर स्पेशियलिटी सहित उच्चतर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता खोल दिया है। इसके तहत पीजी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त डॉक्टर NEET या समकक्ष प्रवेश परीक्षा के जरिए आगे की पढ़ाई कर सकेंगे। Fri, 06 Nov 2026 09:18:02 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-government-doctors-super-speciality-courses-10-year-service-bond धर्मांतरण केस : आठ को जमानत, उमर गौतम को झटकाhttps://news19bharat.com/hi/news/up-illegal-conversion-case-allahabad-high-court-bail-eight-convictsउत्तर प्रदेश के चर्चित अवैध धर्मांतरण मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में दोषी ठहराए गए 16 लोगों में से आठ को जमानत दे दी है, जबकि आठ अन्य की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। जमानत पाने वालों में राहुल भोला, मन्नू यादव और धीरज गोविंदराव जगताप समेत आठ लोग शामिल हैं। Fri, 06 Nov 2026 09:09:15 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-illegal-conversion-case-allahabad-high-court-bail-eight-convicts मिशन 2027 : गोरखपुर से भाजपा ने साधे कई सियासी समीकरणhttps://news19bharat.com/hi/news/bjp-mission-2027-nitin-nabin-gorakhpur-visit-political-strategyउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचल से अपने चुनावी समीकरण दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा इसी रणनीति का हिस्सा रहा। Fri, 06 Nov 2026 09:06:20 +0000https://news19bharat.com/hi/news/bjp-mission-2027-nitin-nabin-gorakhpur-visit-political-strategy यूपी में डुप्लीकेट वोटर आवेदन रोकने को चुनाव आयोग सख्तhttps://news19bharat.com/hi/news/up-voter-list-duplicate-form-6-applications-csc-trainingउत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान एक ही व्यक्ति के नाम पर कई आवेदन जमा होने की शिकायतों को निर्वाचन विभाग ने गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस समस्या को रोकने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया की निगरानी बढ़ाने और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। Fri, 06 Nov 2026 08:39:20 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-voter-list-duplicate-form-6-applications-csc-training यूपी में आपदा से मौत पर अब मिलेंगे 8 लाख रुपयेhttps://news19bharat.com/hi/news/up-disaster-relief-compensation-8-lakh-farmers-crop-lossउत्तर प्रदेश में बाढ़, सूखा, अतिवृष्टि और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों और किसानों को अब पहले से ज्यादा आर्थिक सहायता मिलेगी। योगी सरकार ने राहत राशि के मानकों में बदलाव किया है। प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर अब मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये के बजाय आठ लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, फसल नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि में भी 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। Fri, 06 Nov 2026 08:35:15 +0000https://news19bharat.com/hi/news/up-disaster-relief-compensation-8-lakh-farmers-crop-loss ग्लोबल मार्केट क्रैश, फिर भी धनतेरस पर भारतीय बाजार में दमhttps://news19bharat.com/hi/news/global-market-crash-dhanteras-sensex-indian-stock-marketदुनिया के बड़े शेयर बाजारों में हाहाकार के बीच धनतेरस पर भारतीय शेयर बाजार ने अलग ही मजबूती दिखाई। अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट और एशियाई बाजारों में जारी बिकवाली के बावजूद शुक्रवार सुबह घरेलू बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 157 अंक उछलकर 79,467.15 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, निफ्टी में मामूली कमजोरी रही और यह 24,515.30 अंक पर कारोबार करता नजर आया। Fri, 06 Nov 2026 06:57:26 +0000https://news19bharat.com/hi/news/global-market-crash-dhanteras-sensex-indian-stock-market डिग्री से आगे की परीक्षा, अब कक्षा में काबिलियत की परख https://news19bharat.com/hi/news/bed-internship-government-schools-teacher-training-challengeबीएड की डिग्री हासिल करने वाल भावी शिक्षक को अलग-अलग समझ और क्षमता वाले विद्यार्थियों से भरी कक्षा संभालनी होती है। सरकारी विद्यालयों में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए इंटर्नशिप के रास्ते खुलने से उन्हें शिक्षण अभ्यास का अवसर मिलेगा, लेकिन स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है। Thu, 05 Nov 2026 22:10:24 +0000https://news19bharat.com/hi/news/bed-internship-government-schools-teacher-training-challenge दिवाली से पहले धमाकों की धमकी, अयोध्या-काशी-मथुरा अलर्टhttps://news19bharat.com/hi/news/diwali-blast-threat-ayodhya-kashi-mathura-security-alertदिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों अयोध्या, काशी और मथुरा में धमाकों की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमकी भरे ईमेल में धार्मिक स्थलों, स्कूलों और अन्य प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में 8 से 27 नवंबर के बीच वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। Thu, 05 Nov 2026 21:40:40 +0000https://news19bharat.com/hi/news/diwali-blast-threat-ayodhya-kashi-mathura-security-alert अयोध्या में दीपोत्सव का ट्रैफिक प्लान, आज से बदलेगा रूटhttps://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-traffic-plan-route-diversionदीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने अयोध्या का रूट प्लान जारी किया है। इसका असर अयोध्या आने वाले वाहनों के साथ इस मार्ग से दूसरे जिलों की ओर जाने वालों पर भी पड़ेगा। Thu, 05 Nov 2026 21:37:11 +0000https://news19bharat.com/hi/news/ayodhya-deepotsav-2026-traffic-plan-route-diversion